शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मानशिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

सृष्टि के प्रथम शिल्पकार थे भगवान विश्वकर्मा

बापू इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ जबावी बिरहा मुकाबला का आयोजन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 17, 2025

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया,सलेमपुर। नगर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर जवाबी विरहा मुकाबला का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी भाजपा नेता जटाशंकर दूबे व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजन कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार थे।इन्होंने ही संसार को सजाने व संवारने के कार्य किया।

जटाशंकर दूबे ने कहा कि आज पूरे विश्व में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं वह भगवान विश्वकर्मा की कृपादृष्टि से हो रहे हैं।सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि बिना विश्वकर्मा भगवान की कृपा हुए कोई निर्माण नही हो सकता है। डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प शास्त्र के आदि पुरूष थे। इसके बाद बिरहा की शुरुआत गाजीपुर के संजय लाल ने भगवान विश्वकर्मा की ‘स्तुति देवो के देव हैं भगवान विश्वकर्मा ‘कर किया।इसके बाद महराजगंज की मशहूर गायिका सुमन पाल ने अपने गीत ‘सृष्टि के नियंता बाबा विश्वकर्मा बानी सब देवन में देव’से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सामाजिक गीत सुनाया जिसे सुनकर लोग नृत्य करने लगे।

अंत में आयोजक कमरुद्दीन मिस्त्री ,योगेंद्र प्रजापति, धर्मेन्द्र तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद,अशोक पांडेय,रामप्रकाश यादव मुन्ना,संदेश यादव,रंजना भारती,रामबदन शर्मा, विजय पांडेय,जितेंद्र यादव, रामाअशीष यादव, शमशाद मिस्त्री, असरफ अली,मंजूर आलम,जैनुल अख्तर, योगेश यादव, नागेंद्र पासवान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले