रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

भगवान गुरूकपिल महामुनि की षष्ठी महोत्सव बड़े धूमधाम से सम्पन्न

धार्मिक उत्सव का आयोजन अखाड़े के सचिव महंत यमुना पुरी के संयोजन में किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 13, 2025

Lord Guru Kapil Mahamuni's Shashthi festival was celebrated with great pomp

प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी

प्रयागराज। दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 सितम्बर, शनिवार को भगवान गुरूकपिल महामुनि की षष्ठी महोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक उत्सव का आयोजन अखाड़े के सचिव महंत यमुना पुरी के संयोजन में किया गया।

महोत्सव का शुभारंभ 51 विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गुरूकपिल महामुनि की आरती और पूजन के साथ हुआ। पूजन के उपरांत विभिन्न अखाड़ों से आए संत-महात्माओं की अगवानी की गई। इस दौरान उनका टीका-अर्चन, माल्यार्पण एवं मंत्रोच्चारण के बीच स्वागत किया गया।

धार्मिक वातावरण से परिपूर्ण इस आयोजन में देर शाम तक भंडारे का क्रम चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और आम जनमानस ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही अखाड़े में उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में “गुरूकपिल महामुनि ” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरी सहित विभिन्न अखाड़ों के महंत व सचिव, प्रयागराज के महापौर गणेश चन्द्र केसरवानी, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के अनेक सम्मानित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान गुरूकपिल महामुनि की षष्ठी का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन उनके पूजन और दर्शन से श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है। इसी कारण हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस उत्सव में भाग लिया और पुण्यलाभ अर्जित किया। यह जानकारी दुकानजी ने दी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले