वर्तमान की मांग है पर्यावरण संरक्षण - गुनेन्द्र प्रकाश - सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकनवर्तमान की मांग है पर्यावरण संरक्षण - गुनेन्द्र प्रकाश - सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन मे गरजा जिला प्रशासन का बुलडोजर

राकेश कुमार मिश्र ब्यूरो चीफ कौशाम्बी कौशांबी l जिलाधिकारी मधु सूदन हुल्गी के निर्देश पर अवैध कब्जे पर कार्यवाही हुई है। गौरतलब हो कि तहसील मंझनपुर के ग्राम उनो के मजरा बभनपुरा में गुलाब सिंह आदि द्वारा बंजर भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। जिलाधिकारी के

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

राकेश कुमार मिश्र ब्यूरो चीफ कौशाम्बी

कौशांबी l जिलाधिकारी मधु सूदन हुल्गी के निर्देश पर अवैध कब्जे पर कार्यवाही हुई है। गौरतलब हो कि तहसील मंझनपुर के ग्राम उनो के मजरा बभनपुरा में गुलाब सिंह आदि द्वारा बंजर भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण को नायाब तहसीलदार मंझनपुर मोबिन अहमद के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा हटवाया गया।

ग्राम पंचायत उनो के मजरा बभनपुरा में गाटा संख्या 40 बंजर खाते की भूमि पर गुलाब सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था जिसे नायब तहसीलदार मंझनपुर मोबिन अहमद, राजस्व टीम, पुलिस बल की उपस्थिति में ध्वस्त कराया गया है।इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार मोबिन अहमद, राजस्व टीम, पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए।

इस दौरान कब्जेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों की सुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह अभियान सरकारी संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले