मुर्दे ने लड़ा 10 साल तक मुकदमा - PM मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड की स्‍थापना के रजत जयंती समारोह को किया संबोधित - आचार्य शांतिसागर महाराज के उपदेश शांति और सौहार्द्र के लिए सदा प्रासंगिक - उपराष्ट्रपति - आपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में महराजगंज कोतवाली पुलिस ने चलाया व्यापक हेलमेट वितरण एवं चालान अभियानमुर्दे ने लड़ा 10 साल तक मुकदमा - PM मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड की स्‍थापना के रजत जयंती समारोह को किया संबोधित - आचार्य शांतिसागर महाराज के उपदेश शांति और सौहार्द्र के लिए सदा प्रासंगिक - उपराष्ट्रपति - आपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में महराजगंज कोतवाली पुलिस ने चलाया व्यापक हेलमेट वितरण एवं चालान अभियान

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ पर्व

चंद्रमा और सजना का दीदार, करवाचौथ पर रही प्रेम की बहार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 10, 2025

सहारनपुर। जिले भर में करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सजधज कर करवाचौथ की कथा सुनी। इसके साथ ही बायना निकालकर घर की बुजुर्ग महिला को दिया। चंद्रमा और पति के दीदार कर व्रत खोला। मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की।

शुक्रवार को करवाचौथ पर्व पर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह नजर आया। महिलाओं ने सजधज कर शाम के समय करवाचौथ व्रत की कथा सुनी। इसके अलावा घरों में विवाहिताओं ने बुजुर्ग महिलाओं से करवाचौथ की कथा सुनकर उनका आशीर्वाद लिया। शिवपुरी कॉलोनी, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, चंद्रनगर, नवीनगर, पारसपुरम, मिशन कम्पाउंड, शिवाजी नगर, गोविंदनगर, वर्धमान कॉलोनी सहित अनेक जगहों पर सामूहिक रूप से कथा सुनकर विवाहिताओं ने पूजा की। रात को चंद्रमा उदय पर महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला। छलनी से चांद और पति का दीदार किया।
भगवान श्री गणेश, भगवान शंकर, मां गौरी की पूजा अर्चना की गई। वहीं, पतियों ने पत्नियों को मोबाइल फोन, एक्टिवा, गिफ्ट आइटम, आभूषण उपहार स्वरूप दिए।

खूब ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

अपने सजना के लिए सजधज कर मंदिरों में पहुंची महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड की। सोशल मीडिया पर भी करवाचौथ पर्व की धूम रही। सुहागिनों ने अपने जीवन साथी को बधाई देते हुए फोटो अपलोड किए। नवादा रोड निवासी अंकित यादव ने अपनी पत्नि शिल्पा यादव के साथ सेल्फी लेकर उसे गिफ्ट मे एक मोबाइल फोन गिफ्ट दिया तो उनकी पत्नि ने भी उन्हें एक यादगार गिफ्ट देकर करवाचौथ का पर्व मनाया। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन का 50वा करवाचौथ व कर्नल संजय मिण्डा नें भी करवाचौथ पर्व मनाया
इसके अलावा राम नगर निवासी भरत कोहली ने भी अपनी पत्नि को करवाचौथ पर्व पर गिफ्ट दिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले