विनय कुमार वरिष्ठ संवाददाता
कानपुर देहात के संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के सम मिलियन विद्यालय, धरमपुर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान संजय गुप्ता के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ग्राम प्रधान संजय गुप्ता ने मां सरस्वती व गौतम बुद्ध की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य अभिनाश सचान ने ग्राम प्रधान संजय गुप्ता को फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
ग्राम प्रधान संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा है स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि उन वीरों के बलिदान को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश की एकता अखंडता व प्रगति में योगदान दें
स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम किया गया साथ ही गांव में रैली निकाली जिसमें छात्र-छात्राएं हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया। और भारत माता के जयकारे लगाए।
इस मौके पर अभिषेक कटियार साहयक अध्यापक संजय दुवेदी सहायक अध्यापक मनोज कुमार शिक्षामित्र के साथ अन्य शिक्षक गण भी मौजूद रहे.






