400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

डीएम की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

◆ एक जुलाई से प्रारंभ होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान ◆ सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, जागरूकता ही बचाव है- जिलाधिकारी कानपुर नगर, दिनांक 23 जून, 2025 (सू0वि0)

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 23, 2025

◆ एक जुलाई से प्रारंभ होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

◆ सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, जागरूकता ही बचाव है- जिलाधिकारी

कानपुर नगर, दिनांक 23 जून, 2025 (सू0वि0)

      जनपद में आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ वेक्टर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। डेंगू, चिकनगुनिया एवं इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु समय रहते सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को परस्पर समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान में कुल 11 विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिनमें स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, आईसीडीएस, शिक्षा, कृषि तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग प्रमुख हैं। सभी विभागों को माइक्रोप्लान तैयार कर समयबद्ध रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका होगी, जो घर-घर जाकर आमजन को मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगी तथा लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच हेतु प्रेरित करेंगी। जिलाधिकारी ने जलभराव वाले स्थलों की सूची तैयार करने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु एंटी लार्वा दवाओं के छिड़काव के निर्देश भी दिए।
      बैठक में यह जानकारी दी गई कि जनपद में वर्तमान में 181 सुअरबाड़े संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इन सुअरबाड़ों की विशेष निगरानी की जाए तथा इनके आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे दिमागी बुखार जैसी बीमारियों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को नियमित साफ-सफाई के साथ रोस्टर बनाकर फॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।
      जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें एवं अपने स्तर से भी स्वच्छता और सावधानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण सत्रों में जेई का टीका अवश्य दिलाएं, घरों के आसपास जलजमाव न होने दें, पूरी बांह के वस्त्र पहनें, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें तथा नियमित रूप से हाथ धोने एवं स्नान करने की आदत डालें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। दिमागी बुखार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-18001805145 पर संपर्क किया जा सकता है।
     बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.उदयभान, जिला मलेरिया अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले