धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा किया गया पत्रकार सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन

पत्रकार पुरोधा स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया, मुख्य अतिथि बने प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य श्री श्याम सिंह पंवार जी (संपादक जन सामना)

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 17, 2025

Journalist felicitation ceremony and seminar organized by National Media Press Club on National Press Day

राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम का ऐतिहासिक भव्य आयोजन कानपुर जिलाध्यक्ष अमित कुमार व समस्त जिला कमेटी द्वारा न्यू साकेत गैलेक्सी तौधकपुर रोड गल्लामंडी कानपुर में किया गया आयोजित, विशिष्ठ अतिथि बने “दि लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत मिश्रा, महामंत्री एडवोकेट राजीव यादव सहित समस्त कमेटी, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री श्याम सिंह पंवार जी द्वारा पत्रकार पुरोधा स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि श्री श्याम सिंह पंवार जी, सच का अंजाम उप संपादक श्री जागेश्वर फौजी, कलम एक स्वैच्छिक संस्था प्रमुख श्री विपिन शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार व लोक अदालत वैलेंटियर गोपाल गुप्ता, खुलासा कानपुर संपादक संजय शर्मा, दि लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत मिश्रा, महामंत्री एडवोकेट राजीव यादव, नेशनल मीडिया प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश त्रिवेदी, उप्र. मान्यता प्राप्त पत्रकार के के चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए और अपना अमूल्य समय प्रदान किया,
कार्यक्रम का संबोधन वरदान फाउंडेशन प्रमुख व संगठन प्रदेश मंत्री कृष्णा शर्मा द्वारा किया गया, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलबीर कपाड़िया, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मण्डल महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, अधिवक्ता मोर्चा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर एवं एडवोकेट प्रशान्त मिश्रा, मंडल मीडिया प्रभारी सन्तोष कुशवाहा द्वारा द्वारा कार्यक्रम में अतिथियों के आवागमन व कार्यक्रम को सुगम बनाने में जिला कमेटी का पूर्ण सहयोग किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित कवि विनय कुमार शर्मा ने सभी पत्रकारों के समक्ष अपनी वीर रस व उत्साह से परिपूर्ण कविता “लोकतंत्र के आधार-कलम के सिपाहियों” द्वारा पत्रकारिता पर सुझाव, सलाह देते हुए आईना दिखाने का कार्य किया। कार्यक्रम में कानपूर, औरैया, फतेहपुर, इटावा के कई वरिष्ठ व कनिष्ठ पत्रकार हुवे सामिल कार्यक्रम में सैंकड़ों पत्रकारों व अधिवक्ताओं के साथ साथ सामाजिक प्रतिनिधियों को भी मोमेंटो, अंगवस्त्र, सर्टिफिकेट व कलम देकर सम्मानित किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा ने कहा कि सभी पत्रकार संगठित होकर कार्य करें, प्रेस की स्वतंत्रता पर जब भी किसी ने प्रहार करने का प्रयास किया है तो हमारे पत्रकारों व अधिवक्ताओ ने हमेशा अपनी कलम की ताकत से उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है i इसलिए इस कलम को अपना प्रमुख हथियार मानकर निडर होकर, निष्पक्षता के साथ कार्य करते रहें, नेशनल मीडिया प्रेस क्लब किसी भी स्थिति में पत्रकारों की कलम को दबने नहीं देगा, अपितु ढाल बनकर हर स्थिति में उनका सहयोग करेगा।

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम बना ऐतिहासिक, मुख्य अतिथि श्री श्याम सिंह पंवार ने पत्रकारों को निडर, निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता करने व राष्ट्रीय प्रेस दिवस एवं पत्रकारों को पत्रकारिता के विषय में विस्तार से बताया और सलाह दी कि पत्रकारिता व्यवसाय नही है और न ही आर्थिक संरचना का माध्यम है यह देश व समाज के प्रति एक निष्पक्ष सेवा ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, इसलिए आपको पत्रकारिता को धन अर्जन का साधन न समझना चाहिए बल्कि धन अर्जन के लिए कोई ठोस व उपयुक्त कार्य करना चाहिए।

उन्होंने मान्यता प्राप्त पत्रकार व संस्थान पत्रकार में समानता व भिन्नता पर भी प्रकाश डाला और कहा कि दोनों ही पत्रकार है सरकार की दृष्टि से उनमें कोई भिन्नता नहीं है बशर्ते आपकी पत्रकारिता बराबर कम से कम 5 वर्ष की हो और आपके पास वैद्य आईडी कार्ड, लेटर अपने कार्यरत संस्थान का होना चाहिए। पत्रकारों को श्री पंवार ने वो सभी जानकारी साझा की जो पत्रकारों के लिए अति महत्त्वपूर्ण है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले