एसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रणएसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रण

‘Jolly LLB’ पहुंचे कानपुर शहर, अक्षय कुमार कानपुरिया लुक में नजर आए, देखने के लिए उमड़ी भीड़

कानपुर में अक्षय ने फैंस को बांटे ठग्गू के लड्‌डू:गमछा डालकर अरशद वारसी के साथ पहुंचे, पत्रकारों से की वार्तालाप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 10, 2025

संवाददाता, कानपुर। एक्टर अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ कानपुर पहुंच गए हैं। अक्षय ने रेव मॉल में हजारों फैंस के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर लॉन्च किया। अक्षय को देखने के लिए फैंस वकील की ड्रेस में पहुंचे। जबकि अक्षय कुमार खुद कनपुरिया अंदाज में नजर आए। वह गले में बड़ा गमछा डाले हुए हैं।

वहीं, अरशद वारसी वकील की ड्रेस में फैंस के पहुंचे। सौरभ शुक्ला फॉर्मल ड्रेस में नजर आए। अक्षय-अरशद ने फैंस के बीच से सिनेमाहाल में एंट्री की। फैंस के लव यू-लव यू शोर को सुनकर अक्षय ने कहा कि थोड़ा वेट कीजिए। मैं आपके पास ही आ रहा हूं।

फिर अक्षय कुमार ने कानपुर के फेमस डग्गू के लड्‌डू खुद अपने हाथों से फैंस को बांटे। करीब 5000 से ज्यादा फैंस कार्यक्रम में पहुंचे हैं। अक्षय के पहुंचने से पहले फैंस ने बाइक रैली निकाली। फैंस ने जॉली स्टाइल का कानपुर का पान भी बांटा।

ट्रेलर लांच के बाद उन्होंने पत्रकारों और फैंस से बात की। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। कहा- पुलिस ने हम सभी की सुरक्षा का ध्यान रखा। कहा- कानपुर आकर मुझे अच्छा लगा। अब कानपुर बहुत बदल गया है। यहां भी मेट्रो आ गई है। फैंस से उन्होंने कहा- गुटखा खाना बुरी बात है। जॉली एलएलबी-3 फिल्म की टीम रेव-3 मॉल में करीब एक घंटे तक रही। इसके बाद मेरठ के लिए रवाना हो गए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले