धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

पीयू के प्रभात उपाध्याय का भारतीय सूचना सेवा में चयन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी है प्रभात जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार विभाग के शोधार्थी प्रभात कुमार उपाध्याय के भारतीय सूचना सेवा में चयन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह समेत विभाग के शिक्षकों ने बधाई दी है। कुलपति प्रो. वंदना

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 16, 2025

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी है प्रभात

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार विभाग के शोधार्थी प्रभात कुमार उपाध्याय के भारतीय सूचना सेवा में चयन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह समेत विभाग के शिक्षकों ने बधाई दी है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
जनपद के बख्शा विकास खंड स्थित दरियावगंज गांव के मूल निवासी प्रभात कुमार उपाध्याय ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर एक नया कीर्तिमान रचते हुए संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की प्रतिष्ठित भारतीय सूचना सेवा (IIS) में चयनित होकर परिवार, क्षेत्र, तथा पूर्वांचल का नाम रोशन किया है।
प्रभात उपाध्याय ने इंडियन एक्सप्रेस, एनडीटीवी, न्यूज़ 18, प्रसार भारती जैसे देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा से विशिष्ट पहचान बनाई है।
प्रभात उपाध्याय ने संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र के निर्देशन में अपनी शोध यात्रा को सार्थक दिशा दी।
कुलसचिव डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. चंदन सिंह एवं पंकज सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रभात को बधाई दी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले