मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

पूछताछ के मामले आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस द्वारा देवरिया से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को देर रात में उन्हें गिरफ्तार किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, December 10, 2025

IPS Amitabh Thakur arrested in interrogation case

रिपोर्ट मनोज कुमार यादव ब्यूरो

देवरिया । पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराया गया। लखनऊ पुलिस द्वारा देवरिया से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को देर रात में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में पूछताछ के बाद आज सुबह उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया, जहाँ पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया।

मेडिकल परीक्षण की औपचारिकता पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें देवरिया की दीवानी न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना हो गई। यह पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों के तहत की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी देवरिया केस में चल रही जांच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।इस दौरान मीडिया से बातचीत में अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार उनके साथ ज्यादती कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और मौजूदा परिस्थितियों में उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। ठाकुर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार उनकी हत्या करा सकती है।

फिलहाल पुलिस ने उनके आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मामला संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है तथा पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले