सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिशसुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

इंडियन हर्ब्स द्वारा पैरामाउण्ट ट्यूलिप में भव्य पुस्तकालय की स्थापना

सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण आदि के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संस्थान इंडियन हर्ब्स द्वारा पैरामाउण्ट ट्यूलिप कालोनी में अभिज्ञानसंतोषम् नाम से एक सुसज्जित लाईब्रेरी की स्थापना की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, February 6, 2026

Indian Herbs establishes a magnificent library at Paramount Tulip

सहारनपुर। सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण आदि के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संस्थान इंडियन हर्ब्स द्वारा पैरामाउण्ट ट्यूलिप कालोनी में अभिज्ञानसंतोषम् नाम से एक सुसज्जित लाईब्रेरी की स्थापना की। कार्यक्रम का लोकापर्ण महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक देवेन्द्र निम तथा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सामुहिक रूप फीता खोलकर किया। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि लाईब्रेरी की स्थापना के लिये इंडियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल की सराहना की।

विधायक देवेन्द्र निम ने इस अवसर पर इंडियन हर्ब्स की प्रशसा करते हुये कहा कि इस आधुनिक लाईब्रेरी से क्षेत्रवासियों के लिये ज्ञानवर्धक रहेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आशुतोष ने इस लाईब्रेरी स्थापना के लिये इंडियन हर्ब्स की प्रसन्नता करते हुये कहा कि इस लाईब्रेरी की स्थापना से क्षेत्रवासियों एवं युवाओं के ज्ञान की श्रृंखला और मजबूत होगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि इस लाईब्रेरी की स्थापना से जनमानस एवं युवाओं में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। ज्ञान देने से ही सामाज में परिवर्तन होता है।

इंडियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल ने कहा कि उनके माता-पिता का शिक्षा के प्रति बहुत लगाव था उन्हीं की प्रेरणा से हमारा संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपना निरन्तर सहयोग प्रदान करता रहा है। जिससे मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति विद्यालयों से पुस्तकें, कम्प्यूटर, साफ-स्वच्छ पेयजल सुविधा, शौचालय, आऊटडोर जिम, खेलकूद के संसाधन उपलब्ध कराना आदि इसी कड़ी में आज अपनी माता जी की स्मृति में इस पुस्तकालय की स्थापना की गई है।

जिसका नामकरण भी माता जी के नाम स्व० श्रीमति संतोष अग्रवाल के आधार पर “अभिज्ञानसंतोषम् रखा गया है। इंडियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल ने परिवार सहित पुस्तकालय में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और हवन पाठ किया। इस अवसर पर इंडियन हर्ब्स के निदेशक अर्चना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, राघव अग्रवाल, तानिया अग्रवाल, हैड एचआर अशोक धीमान, मैनेजर पंकज कपूर, विवेक कुमार, उमेश शर्मा, सचिन, रमेश और विकास आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले