भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में सैकड़ो लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

आंख के मरीजों को निशुल्क बांटी गई दवांए, मोतियाबिंद के मरीज 4 फरवरी को ऑपरेशन हेतु जाएंगे लखनऊ

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, February 1, 2026

Hundreds of people benefited from the free eye camp.

हैदरगढ़ बाराबंकी ।।रविवार को नगर के घोसियाना मोहल्ले में वार्ड सभासद हाजी अतीक के आवास पर स्टार फाउंडेशन स्वयंसेवी संस्था तथा इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र कैसरबाग लखनऊ के सहयोग से एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग एक सौ पांच मरीजो ने अपनी आंखों की जांच करवाई तथा मोतियाबिंद के मरीजो ने ऑपरेशन हेतु अपना पंजीकरण करवाया।

कार्यक्रम के बारे में स्वंयसेवी संस्था स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र कैसरबाग, लखनऊ की टीम द्वारा आंख के मरीजों की निशुल्क जांच की गई। जिन मरीजो को मोतियाबिंद की शिकायत थी उन सभी मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन हेतु पंजीकरण कर लिया गया जिन्हें आगामी 4 फरवरी को अस्पताल की गाड़ी से हैदरगढ़ से लखनऊ ले जाया जाएगा तथा ऑपरेशन पश्चात उन्हें वापस हैदरगढ़ निशुल्क छोड़ दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जिन मरीजों की आंखों में पानी आने की, खुजली, धुंधलापन आदि अन्य दिक्कतें थीं उन्हें भी उचित परामर्श व दवाई वितरित की गई। इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की टीम का नेतृत्व सतीश मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमाल अहमद, फजल अहमद, फिरोज अहमद, सोहेल खान, सैफ खान आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले