दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

पहाड़ों पर भारी बारिश से घाड़ में बने बाढ़ के हालात

शाकंभरी नदी में श्रद्धांलुओं के लिए बनाया गया लोहे का स्थाई पुल बाढ़ की धार में बहा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 19, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स बेहट संजय सैनी l पहाड़ी इलाकों मे लगातार मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों की नदियां उफान पर आ गयी हैं l मिर्ज़ापुर के असगरपुर की गांगरो नदी मे पानी का सैलाब आ गया हैं l जिससे ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बना हुआ हैं l और ग्रामीणों ने पानी के गांव मे घुसने की आशंका जताते हुए ग्रामीण सड़कों पर निकल पड़े हैँ l वहीं मिर्ज़ापुर के सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी की नदी मे भी भयंकर सैलाब आ गया हैं l

जिससे श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया लोहे का अस्थताई पुल तेज पानी के बहाव मे बह गया हैं l वहीं कई जगह पर पानी के चलते स्कूली बच्चे को वापस लौटना पड़ा हैं l
दरअसल उत्तराखंड हिमाचल मे पिछले कई दिनों से लगातार बारिश जारी हैं l जिसके चलते मैदानी इलाकों की बरसाती नदियां उफान पर आ गयी हैं l थाना मिर्ज़ापुर के गांव असगरपुर फतेहल्लापुर के स्पोर्ट्स कालेज की नदी मे गुरुवार की सवेरे पानी का भयंकर सैलाब आ गया हैं l और पानी सड़क तक पहुंच गया हैं l पानी का सैलाब आने से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बन गया हैं l और ग्रामीण गांव मे पानी घुसने की आशंका से सड़कों पर निकल पड़े हैँ l
बतादे की बरसात के सीजन मे पिछले दिनों स्पोर्ट्स कालेज की नदी मे आया पानी कई गांव मे घुसा था l जिससे ग्रामीणों को काफ़ी नुकसान हुआ था l
वहीं गुरुवार की सवेरे मिर्ज़ापुर के शिवालिक तलहटी मे स्तिथ सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी की नदी मे भी भयंकर सैलाब आ गया हैं l पानी के सैलाब मे नवरात्रों मे श्रद्धालुओं के लिए माता के दर्शन को बनाया गया पुल धराशायी हो गया हैं l और दुकानदार की कार भी तेज पानी के बीच फंस गयी हैं l श्रद्धालुओं की सुरक्षा मे तैनात सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धांलुओं को भूरा देव मंदिर के पास रोक लिया हैं l और पानी से दूर रहने की अपील की हैं l
क्षेत्र के रायपुर, गाड़ा, पाड़लि सहित आधा दर्जन से ज्यादा बरसाती नदियां उफान पर आ गयी हैँ l

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले