नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस - शहीद आरक्षक मनोहर लाल चन्द्रा को स्वतंत्रता दिवस पर नमननाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस - शहीद आरक्षक मनोहर लाल चन्द्रा को स्वतंत्रता दिवस पर नमन

सावन के पहले सोमवार पर फर्रुखाबाद के शिवालयों में गूंजा “हर हर महादेव”, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

फर्रुखाबाद: जनपद में सावन माह के पहले सोमवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। नवाबगंज क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 3, 2026

फर्रुखाबाद: जनपद में सावन माह के पहले सोमवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। नवाबगंज क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं।

प्राचीन शिव मंदिर पुठरी में उमड़े कांवड़िए

नवाबगंज क्षेत्र के गांव पुठरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भोर में ही महंत सुरेश भारती ने विशेष पूजा-अर्चना कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। इसके बाद क्षेत्र समेत मैनपुरी, एटा और अन्य आसपास के जनपदों से पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर शिवलिंग पर जल अर्पित किया।

प्रमुख मंदिरों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की आवाजाही

थाना नवाबगंज के गांव ककिउली रामताल आश्रम, बबुरारा गढ़िया बलभद्र आश्रम, नवाबगंज नगर के बरतल मोहल्ला स्थित कलावती शिव मंदिर, मुख्य बाजार का प्राचीन शिव मंदिर तथा पुराना गनीपुर का शिवालय।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, दूध, शहद, फल और मिष्ठान अर्पित कर आराधना की। शंख और घंटियों की गूंज के बीच हुई आरतियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवाबगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। विशेष रूप से नवनियुक्त महिला सिपाहियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालने में अभूतपूर्व उत्साह दिखाया और मंदिरों में शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले