एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभएक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले – लगाओ भी, निभाओ भी

कुराना टोल पर 13.50 लाख पौधे रोपे, मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया शुभारंभ

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 12, 2026

दयानन्द कुमार दैनिक अयोध्या टाईम्स

हापुड़।रविवार को जनपद में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया गया। बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल प्लाजा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया

इस दौरान जिले भर में 13.50 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीना ने की।

मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अनूठा प्रयास भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधे लगाकर ही जिम्मेदारी पूरी न हो, उनकी देखभाल का संकल्प भी लें तभी अभियान सार्थक होगा।

जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि जिले में विभिन्न विभागों, विद्यालयों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हापुड़ को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है।

प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए जनपद को 12,58,433 पौधारोपण का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 13,50,947 पौधों का रोपण कराया जा रहा है। वन विभाग की पौधशालाओं में 17,69,006 स्वस्थ और मानक ऊंचाई के पौधे उपलब्ध हैं। साथ ही उद्यान विभाग में 83 हजार और रेशम विभाग में 19,900 पौधे उपलब्ध कराए गए, जिससे अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो सका।

इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव, कृषि एवं उद्यान विभाग ने बाबूगढ़ स्थित राजकीय कृषि उद्यान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधशाला, नर्सरी, सिंचाई व्यवस्था और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने और किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले