फर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक व सघन जागरूकता अभियान - नवाबगंज में बेकाबू ट्रक का कहर, फुटपाथ की दुकान में घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल - सनातन हिन्दू धर्म में अंतिम यात्रा के महत्व को भूलती आधुनिक पीढ़ी - कप्तान के निर्देशन में एसआई देवेंद्र सिंह का एक्शन, महिलाओं को दिया सुरक्षा संदेश - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला,युवक गंभीर घायलफर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक व सघन जागरूकता अभियान - नवाबगंज में बेकाबू ट्रक का कहर, फुटपाथ की दुकान में घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल - सनातन हिन्दू धर्म में अंतिम यात्रा के महत्व को भूलती आधुनिक पीढ़ी - कप्तान के निर्देशन में एसआई देवेंद्र सिंह का एक्शन, महिलाओं को दिया सुरक्षा संदेश - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला,युवक गंभीर घायल

शिक्षकों ने पंचायत निर्वाचक नामावली पुनिरिक्षण ड्यूटी का किया बहिष्कार

बिलरियागंज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनिरिक्षण कार्यक्रम में जूनियर व बेसिक स्कूल के शिक्षकों की बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी शिक्षक सामूहिक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

बिलरियागंज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनिरिक्षण कार्यक्रम में जूनियर व बेसिक स्कूल के शिक्षकों की बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी शिक्षक सामूहिक रूप से ड्यूटी का बहिष्कार कर वापस लौट गए।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू०मा०) शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जारी आदेश पर किसी सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर तक नहीं हैं। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न शासनादेशों और हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी केवल आम चुनाव, जनगणना और आपदाओं में ही लगाई जा सकती है। इसके अलावा अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाया जाना नियमविरुद्ध है।
इस अवसर पर महेंद्र पूरी, योगेंद्र यादव, केदारनाथ वर्मा, शीशकमल यादव सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले