400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

सावन के दूसरे सोमवार कामिका एकादशी के शुभ अवसर पर शिव मन्दिरों में हर हर महादेव का जय घोष शिव भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

दैनिक अयोध्या टाइम्स तहसील प्रभारी खजनी अरूण कुमार मिश्र गोरखपुर | खजनी पावन पुनीत भगवान भोलेनाथ का परम प्रिय मास श्रावण मास के दुसरे सोमवार को खजनी तथा आस पास के शिवालयों में जलाभिषेक रूद्राभिषेक एवं पुजन अर्चन के लिए भोर से ही श्रद्धालु का तांता लगा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स तहसील प्रभारी खजनी अरूण कुमार मिश्र

गोरखपुर | खजनी पावन पुनीत भगवान भोलेनाथ का परम प्रिय मास श्रावण मास के दुसरे सोमवार को खजनी तथा आस पास के शिवालयों में जलाभिषेक रूद्राभिषेक एवं पुजन अर्चन के लिए भोर से ही श्रद्धालु का तांता लगा रहा जय शिव ओंकारा प्रभू जय शिव ओंकारा हर हर महादेव के नारो से आकाश गुंजायमान हो उठा भरोहिया जयेशवर नाथ सरया तिवारी नीलकंठ महादेव झारखंडेश्वर महादेव मंदिर टेकवार डोडो साहिदाबाद साखडाड पांडेय खिलौना भेउसा दुबे सतुआभार उनवल कस्बा संग्रामपुर विहारी बुजुर्ग तथा अनेक प्रतिष्ठित मन्दिरों पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा हमारे संवाददाता के मुताबिक गंगा जल बेलपत्र दुग्ध दधि अक्षत बिल्वपत्र मधू भांग धतूरा दुब चन्दन पुष्प अर्पित कर भगवान सदाशिव भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अर्पित कर मिन्नत किया कही रूद्राभिषेक का जाप चल रहा है तो कहीं पर सत्यनारायण व्रत कथा तो कहीं कहीं पर रामचरितमानस पाठ का भी आयोजन चल रहा है मन्दिरों में कहीं शंख ध्वनि तो कहीं घंटा की ध्वनि तो कहीं कहीं डमरू के थाप से शिवालयों में ध्वनि का ही गुंजायमान सुनाई पड़ रही है महिला पुरुष तथा बच्चे भी हाथ में थाली लोटा उसमें शिव को अर्पित करने के अनेकों प्रकार के पुजन अर्चन की सामग्री लेकर जलाभिषेक कर रहे थे इस प्रकार से नीलकंठ महादेव मंदिर उनवल टेकवार सरया तिवारी भरोहिया जलेश्वरनाथ मन्दिर सहित अनेकों अनेक मन्दिर पर सीता राम सीता राम के महा मंत्र का अनवरत पाठ चल रहा है श्रद्धालु के द्वारा भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया है और फलाहार का भी भक्त यहां अपने इच्छा के अनुसार प्रसाद पा रहे है सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए खजनी पुलिस थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के प्रमुख शिव मन्दिरों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है जिससे किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा न उठाना पड़े महिलाओ तथा पुरूषों के अलग-अलग कतार में खड़ा कर जलाभिषेक कराने मे अहम सराहनीय कार्य कर रही है सोमवार को कामिका एकादशी में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया लोगों में शिव भक्ति पर अटूट विश्वास श्रद्धा आस्था गहरी है शिव भक्ति का ऐसी श्रद्धा कि पुरा क्षेत्र शिवमय हो गया भकतो का मानना है कि सावन मास में किया गया रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक पुजन अर्चन से भोलेनाथ जल्दी ही खुश हो जाते हैं हर हर महादेव

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले