दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

बांसगांव मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला

दुर्गेश मिश्रा संवाददाता गोरखपुर। भाजपा संगठन के निर्देशानुसार मंगलवार को बांसगांव मण्डल अध्यक्ष अश्विनी राय के नेतृत्व में बांसगांव मण्डल में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद हरेन्द्र यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके पतरैठा से शिवमंदिर महिलवार तक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 9, 2025

दुर्गेश मिश्रा संवाददाता गोरखपुर। भाजपा संगठन के निर्देशानुसार मंगलवार को बांसगांव मण्डल अध्यक्ष अश्विनी राय के नेतृत्व में बांसगांव मण्डल में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद हरेन्द्र यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके पतरैठा से शिवमंदिर महिलवार तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।

तिरंगा यात्रा में कार्यक्रम संयोजक राजेश राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेश सिंह, गुड्डू शाही, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष बैजनाथ राय, जिला कार्य समिति सदस्य मनोज शुक्ल, जिला कार्य समिति सदस्य अविनाश सिंह अन्नु, पूर्व मण्डल महामन्त्री प्रमोद त्रिपाठी, मण्डल उपाध्यक्ष गण राजमंगल यादव, गणेश मिश्र, उमेश चन्द्र पाण्डेय व अवनीश राय, मण्डल महामन्त्री रुपेश कश्यप व अविनेश सिंह मन्नू, बलवन्त सिंह, मंत्री प्रशान्त त्रिपाठी, शिवदयाल राय व दुर्गेश सिंह, विजय बहादुर शर्मा, राघवेन्द्र पाण्डेय, शेषनाथ त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, निहाल सिंह, शिवाजी सिंह, सत्येन्द्र राय सहित सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले