सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

निशांत कुमार के बचाव में आए गिरिराज सिंह, कहा- ‘तेजस्वी क्या ही परिवारवाद के आरोप लगाएंगे’

Nishant Kumar News: निशांत कुमार पर लगे आरोपों को लेकर मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "तेजस्वी यादव क्या ही परिवारवाद के आरोप लगाएंगे, जिनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है.

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, May 10, 2026

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के मंत्री निशांत कुमार पर ‘परिवारवाद’ के आरोपों को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव को करारा जवाब दिया है. बीजेपी नेताओं ने कहा कि पार्टी का निर्णय और जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए निशांत कुमार मंत्री बने हैं और तेजस्वी यादव का अपना परिवार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा है.

निशांत कुमार पर लगे आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव क्या ही परिवारवाद के आरोप लगाएंगे, जिनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है. वे नीतीश कुमार पर क्या आरोप लगा सकते हैं? नीतीश कुमार ने कभी भी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण नहीं दिया और न ही अपराधियों का साथ दिया.”

बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए कहा, “यह वंशवादी राजनीति नहीं है. निशांत कुमार ने कभी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. इतने सालों से उनके पिता मुख्यमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं, लेकिन उनका बेटा होने के बावजूद क्या आपने कभी उन्हें राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पालते हुए या ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हुए देखा है?”

उन्होंने कहा, “पार्टी का निर्णय और जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए निशांत कुमार मंत्री बने हैं. वे पढ़े-लिखे हैं और उन्हें स्वास्थ्य विभाग के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे. हर गरीब तक स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाने का काम करेंगे.”

मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार किया है. जायसवाल ने कहा, “किसी के बारे में कुछ भी बोल देना ये नासमझी है. लगता है कि तेजस्वी यादव कभी निशांत कुमार से मिले नहीं है. मेरी 3-4 बार निशांत कुमार से मुलाकात हुई. मैंने बात की, उनका अपना एक व्यक्तिगत अनुभव है और वो गंभीरता के साथ बात करते हैं.”

वहीं, मंत्री लेसी सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव अपने खुद के अनुभव के आधार पर बोल रहे हैं. जरूर उनके विभाग को भी अधिकारी ही चला रहे होंगे. उनके पास कहने के लिए कुछ भी ठोस विषय नहीं है. इसलिए वे लगातार बिना मतलब के बयान देते रहते हैं

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले