कार्यक्रम में बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। - नरेन्द्र मोदी ने हॉर्नबिल महोत्सव को भारत की सांस्कृतिक भव्यता और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव बताने वाले एक लेख को साझा किया - द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए - फेरों से पहले टूटी शादी; दूल्हा 20 लाख रुपए, कार की मांग पर अड़ा, बारात लौटी - बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवार्ड– 2025 समारोह में वेदिका फाउंडेशन को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानितकार्यक्रम में बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। - नरेन्द्र मोदी ने हॉर्नबिल महोत्सव को भारत की सांस्कृतिक भव्यता और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव बताने वाले एक लेख को साझा किया - द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए - फेरों से पहले टूटी शादी; दूल्हा 20 लाख रुपए, कार की मांग पर अड़ा, बारात लौटी - बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवार्ड– 2025 समारोह में वेदिका फाउंडेशन को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

गाजियाबाद पुलिस की कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम एक नई डिजिटल पहल

डेटा-संचालित पुलिसिंग और जन-केंद्रित पुलिसिंग के विज़न को मजबूत करना उद्देश्य, कामकाज में पारदर्शिता तेज रफ्तार और जनता की सुविधा को लेकर आई है ये डिजिटल पहल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 17, 2025

Ghaziabad Police Commissionerate Courts Monitoring System a new digital initiative

एनसीआर ब्यूरो रिपोर्ट,शिवा गुप्ता ,गाजियाबाद

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट ने अपने कामकाज में पारदर्शिता, तेजी और जनता की सुविधा को सबसे ऊपर रखते हुए एक बड़ी डिजिटल पहल की है। ‘कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम’, यानी सीसीएमएस को आज औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। यह सिस्टम ‘डेटा-संचालित पुलिसिंग’ और ‘जन-केंद्रित पुलिसिंग’ के विज़न को मजबूत करता है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाएं आम नागरिकों के लिए और अधिक सरल, स्पष्ट और सुलभ हो जाती हैं।

पुलिस आयुक्त द्वारा जारी सिटीजन चार्टर के तहत गाजियाबाद पुलिस ने कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए—जिनका उद्देश्य जनता तक सुविधाओं को घर बैठे पहुँचाना और पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी बनाना है। एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की होम डिलीवरी शुरू की गई है। इसके तहत अब तक 5631 एफआईआर सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। गाजियाबाद पुलिस का मानना है कि सीसीएमएस न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सुविधा को नए स्तर पर ले जाएगा। यह प्रणाली न केवल पुलिसिंग को आधुनिक बना रही है, बल्कि नागरिकों के मन में न्याय प्रक्रियाओं के प्रति विश्वास भी बढ़ा रही है। गाजियाबाद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले