मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश - NEET Protest: CM Yogi Adityanath का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाममॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश - NEET Protest: CM Yogi Adityanath का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

निगम की भूमि से संचालित होंगी गंगोह रोड की बसे

निगम ने गंगोह रोड स्थित भूमि के उपयोग की दी अस्थायी अनुमति

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

Gangoh Road buses will operate from the corporation's land.

सहारनपुर। गंगोह रोड़ के लिए संचालित होने वाली बसों को फिलहाल गंगोह रोड पर ठिकाना मिल गया है। गंगोह रोड पर मानकमऊ चौक से पहले बायी ओर निगम की खाली भूमि पर इन बसों को अस्थायी रुप से वहां से संचालित होने की अनुमति नगर निगम द्वारा दी गयी है।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गंगोह रोड की ओर जाने वाली बसे शहर के रेलवे रोड, गांधी पार्क व अनेक स्थानों पर यहां-वहां खड़ी की जा रही थी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक गंगोह रोड की बसों को मानकमऊ के निकट निगम की खाली भूमि पर खड़ा करने और वहां से बसों को संचालित करने की अस्थायी अनुमति दी गयी है।

इसके लिए भूमि की तारबाड़ कराते हुए बाहर भूमि को समतल कराया गया है और सड़क किनारे टाइल्स आदि लगायी गयी है। महापौर ने कहा कि इससे जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु करने में भी मदद मिलेगी। उधर निगम के प्रवर्तन दल ने आज जेसीबी आदि की मदद से उक्त भूमि के बाहर सड़क किनारे अवैध रुप से रखे गये खोखो सहित दस से ज्यादा स्थानों से अतिक्रमण हटाया और उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी। जेसीबी से मिट्टी भी समतल की गयी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले