जनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफरजनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफर

भटनी के बेहरा डाबर गांव में निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कंबल वितरण

ग्रामीण महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की भी विशेष रूप से जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 30, 2025

Free health camp and blanket distribution in Behra Dabar village of Bhatni

रिपोर्ट मनोज कुमार यादव ब्यूरो

देवरिया। जनपद के भटनी विकासखंड अंतर्गत बेहराडाबर गांव में समाजसेवी सुमेश वर्मा द्वारा पत्रकार रमन तिवारी की माता जी की पुण्यतिथि पर रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जीवंत फाउंडेशन गोरखपुर एवं मेडिवेव हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में संचालित हुआ। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप, शुगर, नेत्र परीक्षण, न्यूरो विशेषज्ञ सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं। ग्रामीण महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की भी विशेष रूप से जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण भी किया गया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित रहती हैं। रमन तिवारी ने बताया कि यह आयोजन उनकी माता जी की स्मृति को समर्पित है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में गांव के सम्मानित नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जीवंत फाउंडेशन की टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम मे यूगूल किशोर तिवारी, विनय तिवारी, मुरली तिवारी, अखिलानंद तिवारी डॉ k k गुप्ता , डॉ रंजीत गुप्ता,dr. KD अंशारी, DR. नईम अंसारी, डॉ. इरशाद , डॉ तहसील फ़ातिमा , डॉ चंदन , डॉ एस प्रकाश समेत अन्य कई स्टाफ्, व ग्रामीणों ने इस प्रयास के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले