रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

राजेपुर में ड्रोन उड़ने की झूठी सूचना से मचा हड़कंप, शीशे की चमक निकली असली वजह आरोपी युवक फरार

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | राजेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ युवकों ने पुलिस को ड्रोन उड़ने की सूचना दी। ड्रोन का नाम सुनते ही पुलिस अलर्ट हो गई और तुरंत मौके पर पहुंच गई।कार्यवाहक थाना अध्यक्ष कामता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | राजेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ युवकों ने पुलिस को ड्रोन उड़ने की सूचना दी। ड्रोन का नाम सुनते ही पुलिस अलर्ट हो गई और तुरंत मौके पर पहुंच गई।कार्यवाहक थाना अध्यक्ष कामता प्रसाद के अनुसार, पुलिस टीम ने आसपास का मुआयना किया तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। दरअसल, जिस चीज़ को युवक ड्रोन बता रहे थे वह असल में एक घर के बाहर लगे शीशे से निकल रही चमक थी। युवकों ने शीशे की चमक को ड्रोन समझकर पुलिस को गुमराह किया।
जांच के बाद जब पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले युवकों के घर दबिश दी तो वे पहले से ही फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि झूठी सूचना देकर शरारत करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले