दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

अमृतपुर क्षेत्र में मासूम की मौत से मचा कोहराम, बाढ़ के पानी में मिला 9 वर्षीय बच्चे का शव

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | अमृतपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर दत्त के मजरा भुढ़ियन में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां शुक्रवार दोपहर से लापता चल रहे 9 वर्षीय मासूम हिमांशु राजपूत का शव गांव से कुछ दूरी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

Farrukhabad Breaking News

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | अमृतपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर दत्त के मजरा भुढ़ियन में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां शुक्रवार दोपहर से लापता चल रहे 9 वर्षीय मासूम हिमांशु राजपूत का शव गांव से कुछ दूरी पर बाढ़ के पानी में तैरता मिला। हिमांशु, रामरतन राजपूत का पुत्र था और तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे से ही वह घर से गायब था।

परिजनों ने काफी तलाश की और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी, लेकिन शनिवार सुबह 11:10 बजे उसकी लाश पानी में मिली। शव की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक की मां रामकली बेटे की लाश देखकर बेसुध हो गईं। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। पूरे इलाके में गमगीन माहौल है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले