दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

जन सेवा केंद्र संचालक पर लगा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने व अवैध वसूली का आरोप

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | जनपद के अमृतपुर कस्बे से आज एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक जन सेवा केंद्र से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

Farrukhabad Breaking News

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | जनपद के अमृतपुर कस्बे से आज एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक जन सेवा केंद्र से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।गूजरपुर निवासी श्यामाचरण नें आरोप लगाया है कि अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए अमृतपुर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक पहुंचे।

तभी उन्हें पता चला कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से तैयार किया गया है और इसके लिए उनसे अवैध वसूली की गई थी। श्यामाचरण ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने यह प्रमाण पत्र कुछ समय पूर्व अमृतपुर स्थित जन सेवा केंद्र संचालक रवि सक्सेना से बनवाया था। इसके एवज में उनसे 200 से 400 रुपये तक लिए गए थे। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में उन्हें धोखे का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जब बैंक में पता चला तो वे सीधे संचालक के पास पहुंचे।

इस पर रवि सक्सेना ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। जब इस संबंध में जन सेवा केंद्र संचालक रवि सक्सेना से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि लगभग 4-5 साल से उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र बनाना बंद कर दिया है।वह जन्म प्रमाण पत्र का काम नहीं करते हैं। लगाए गए अन्य आरोप असत्य हैं। क्या बोले उपलाधिकारी अमृतपुर उप जिलाधिकारी अमृतपुर ने बताया है कि उक्त मामले से उनका कोई लेना नहीं है। जिसका हुआ है, जिसने किया है।उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा की एफआईआर दर्ज कराये।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले