रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

बरूआ में मेन रोड पर गंदगी का अंबार, ग्रामीणों में आक्रोश

सहयोगी संवाददाता राम मुरारी शुक्लाफर्रुखाबाद । गांव बरूआ की मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर कचरे, मलबे और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

सहयोगी संवाददाता राम मुरारी शुक्ला
फर्रुखाबाद ।
गांव बरूआ की मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर कचरे, मलबे और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।

स्थानीय निवासी रामप्रकाश, सुनील, और मीना देवी ने बताया कि गंदगी के कारण बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई हो रही है। कीचड़ भरे रास्ते में अक्सर फिसलन की वजह से लोग गिर भी जाते हैं। बारिश होने पर हालात और बदतर हो जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

सफाई कर्मियों की नियमित अनुपस्थिति से गांव की हालत बिगड़ती जा रही है। गंदगी के कारण मच्छर व दुर्गंध भी फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।प्रशासन से माँग: ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वच्छता विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मेन रोड की सफाई करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले