रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत बड़ी संख्या के साथ धूम धाम से निकालेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा अजय कटियार

फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन की एक अहम बैठक जिला कार्यालय स्थित नेकपुर चौरासी पर हुई जिसमें राष्ट्रीय आवाहन पर जनपद में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के आयोजन पर सहमति बनी और सभी जिला पदाधिकारीयों,तहसील अध्यक्षों,ब्लॉक अध्यक्षों को तीन दिनों में निर्देशित किया गया है ।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन की एक अहम बैठक जिला कार्यालय स्थित नेकपुर चौरासी पर हुई जिसमें राष्ट्रीय आवाहन पर जनपद में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के आयोजन पर सहमति बनी और सभी जिला पदाधिकारीयों,तहसील अध्यक्षों,ब्लॉक अध्यक्षों को तीन दिनों में निर्देशित किया गया है ।

सभी अपने अपने क्षेत्रों से कितने कितने ट्रैक्टर किसानों के साथ लाएंगे सभी पदाधिकारियों को यह भी कहा गया है। कोई भी पदाधिकारी इसमें स्थिलता नहीं बरतेगा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का ज्यादा से ज्यादा किसानों में प्रचार प्रसार करके 13 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य एवं कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने अपने विचार रखे इसी परिपेक्ष में बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि अबकी बार पिछली वर्ष से ज्यादा संख्या में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और पूरे जनपद में एक ऐतिहासिक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी सभी पाधकारियों को इस बैठक के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के बारे में किसानों को समझाएं।

इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण गोपाल मिश्रा ब्रजेश गंगवार,जिला महासचिव अभय यादव,जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य,जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य,तहसील अध्यक्ष अमृतपुर अनीश सिंह सोनू सोमवंशी तहसील अध्यक्ष कायमगंज कश्मीर सिंह गंगवार,आशीष यादव,अमित प्रताप सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज पवन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर टिंकू यादव ब्लॉक अध्यक्ष शमसाबाद सतीश कठेरिया,ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अंकेश सिंह गंगवार सहित किसान उपस्थित रहे ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले