जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लायकपुर में बाढ़ राहत सामग्री का व्यापक वितरण, ग्रामीणों में उत्साह

सहयोगी संवाददाता अनिकेत शर्मा फर्रुखाबाद | राजेपुर विकासखंड के नगरिया जवाहर क्षेत्र के लायकपुर गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित हुए ग्रामीणों के चेहरे पर राहत की झलक देखने को मिली। इस दौरान लेखपाल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

सहयोगी संवाददाता अनिकेत शर्मा फर्रुखाबाद | राजेपुर विकासखंड के नगरिया जवाहर क्षेत्र के लायकपुर गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित हुए ग्रामीणों के चेहरे पर राहत की झलक देखने को मिली।

इस दौरान लेखपाल आशीष यादव और ग्राम प्रधान संजय सोमवंशी (संजू) मौजूद रहे और सीधे प्रभावित लोगों के बीच जाकर उन्हें आवश्यक सामग्री प्रदान की।राहत सामग्री में राशन किट, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान शामिल था। प्रशासन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मदद पहुँचाने का काम जारी रहेगा ताकि बाढ़ से हुए नुकसान को कम किया जा सके। ग्रामीणों ने राहत सामग्री मिलने पर प्रशासन और गांव के प्रधान का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन की तत्परता और प्रधान के सक्रिय नेतृत्व के कारण उन्हें संकट के समय में मदद मिली। वहीं, अधिकारियों ने भी गांववासियों से आग्रह किया कि जरूरत पड़ने पर तुरंत प्रशासन से संपर्क करें, ताकि समय पर सहायता पहुँचाई जा सके।इस वितरण कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास और प्रशासनिक सहयोग से संकट की घड़ी में भी लोगों तक मदद पहुँचाई जा सकती है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले