गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायलगलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायल

अमृतपुर में हुआ लंच पैकेट वितरण, चेहरे खिले

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद । अमृतपुर थाना क्षेत्र के कछियाना मोहल्ला,आसमपुर सहित अन्य बाढ़ पीड़ित इलाकों में आशीष बाजपेई ने समाजसेवा की अनोखी मिसाल पेश की हैं। समाजसेवी आशीष बाजपेई के सहयोग से लंच पैकेट का बड़े पैमाने पर वितरण शिव स्वरूप तिवारी , सुधाकर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद । अमृतपुर थाना क्षेत्र के कछियाना मोहल्ला,आसमपुर सहित अन्य बाढ़ पीड़ित इलाकों में आशीष बाजपेई ने समाजसेवा की अनोखी मिसाल पेश की हैं। समाजसेवी आशीष बाजपेई के सहयोग से लंच पैकेट का बड़े पैमाने पर वितरण शिव स्वरूप तिवारी , सुधाकर अवस्थी, अनिल सक्सेना के द्वारा किया गया।

लंच पैकेट पाकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम के दौरान शिवस्वरूप तिवारी और सुधाकर अवस्थी ने घर-घर जाकर लंच पैकेट वितरित किए। उनका यह प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के सहयोग से समाज में भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं को मजबूती मिलती है।

वितरण कार्यक्रम में अखिलेश अवस्थी,पुष्पेंद्र यादव, सोनू यादव, घनश्याम तिवारी, सुमित अवस्थी, सचिन दुवे,अंकित,शिव मोहन औदिच्य,शिवा अवस्थी, शिवम् दिवाकर,अनुभव चित्रांश,सहित अन्य युवाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया। समाजसेवियों ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना ही उनका उद्देश्य है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले