ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार - आरटीआई कार्यकर्ता की अपील: 'हीना चाइल्ड क्लिनिक' की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतरा रहा स्वास्थ्य विभाग?ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार - आरटीआई कार्यकर्ता की अपील: 'हीना चाइल्ड क्लिनिक' की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतरा रहा स्वास्थ्य विभाग?

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 178 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के कस्बा अमृतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने पहुंचे। मेले का शुभारंभ सुबह

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के कस्बा अमृतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने पहुंचे। मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया, जो शाम 4 बजे तक चला। मेले में कुल 178 मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं, वहीं 48 मरीजों की जांच भी की गई।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अलग-अलग बीमारियों की जांच रिपोर्ट सामने आई। इसमें मलेरिया के 14 मरीज, टाइफाइड के 9 मरीज, टीबी के 8 मरीज, शुगर के 15 मरीज तथा हीमोग्लोबिन के 2 मरीजों की जांच की गई।सभी मरीजों को समय पर दवाइयां दी गईं और उपचार के संबंध में आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे डॉ. गौरव वर्मा ने सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।
मेले में सहयोग करने के लिए फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, लैब टेक्नीशियन पवन कुमार तथा एएनएम पावनी भी मौजूद रहीं। इनकी देखरेख में मरीजों की जांच और दवाइयों का वितरण सुचारु रूप से किया गया।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गाँव-गाँव में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क मिल रही हैं।

दूर-दराज के लोगों को भी उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ता और उन्हें समय रहते स्वास्थ्य लाभ मिल जाता है।अमृतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित यह स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ और लोगों ने सरकार की इस पहल को सराहनीय कदम बताया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले