प्रधान व सचिव की जोड़ी ने नवदिया ओरीलाल ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गंगा बहाई - दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायताप्रधान व सचिव की जोड़ी ने नवदिया ओरीलाल ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गंगा बहाई - दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता

महिलाओं ने जल शक्ति मंत्री की गाड़ी रोकने का किया प्रयास, सीओ ने संभाला हालात

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | अमृतपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लौट रहे थे। बताया जाता है कि राहत सामग्री वितरण में देरी और

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | अमृतपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लौट रहे थे। बताया जाता है कि राहत सामग्री वितरण में देरी और कमी को लेकर नाराज ग्रामीण महिलाओं ने अचानक सड़क पर उतरकर मंत्री की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।

मंत्री का काफिला जैसे ही अमृतपुर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा था, उसी दौरान दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण सड़क पर आ गए और राहत सामग्री की मांग करते हुए मंत्री की गाड़ी को घेरने लगे। महिलाओं का आरोप था कि बाढ़ की मार झेल रहे गरीब परिवारों तक अभी तक पर्याप्त मदद नहीं पहुंच पाई है और कई गांवों में राहत सामग्री बंटवारे में अनियमितता बरती जा रही है।

पुलिस व प्रशासन हरकत में आया
महिलाओं की भीड़ बढ़ते ही मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति संभालने में पसीना आ गया। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए महिलाओं को समझाया और भरोसा दिलाया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को राहत से वंचित नहीं रखा जाएगा। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिलाओं को सड़क से हटाया गया और मंत्री का काफिला सुरक्षित रूप से जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो सका।

ग्रामीणों का आक्रोश बरकरार
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से वे बाढ़ की मार झेल रहे हैं। घरों में पानी घुस जाने से लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। गांवों तक न तो समय पर राशन पहुंचा है और न ही अन्य जरूरी सामग्री। इस वजह से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।मंत्री ने दिए मदद के निर्देश घटना के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि राहत वितरण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिवार तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले