छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'

राजेपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़:चित्रकूट डिप पर दो फीट पानी, तीन दर्जन से अधिक गांव प्रभावित

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | राजेपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा पार के ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मची हुई है। बाढ़ के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है। प्रभावित परिवार सड़क किनारे झोपड़ियां बनाकर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | राजेपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा पार के ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मची हुई है। बाढ़ के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है। प्रभावित परिवार सड़क किनारे झोपड़ियां बनाकर रहने को मजबूर हैं।चित्रकूट डिप पर दो फीट पानी सड़क पर बह रहा है।

इसके बावजूद आवागमन जारी है और प्रशासन ने अभी तक डिप को बंद नहीं किया है। राजेपुर थाना क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।चित्रकूट, अंबरपुर, सबलपुर, रामपुर, जोगराजपुर, अलीगढ़, बरुआ, हमीरपुर और सोमवंशी के अधिकांश गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सड़क पर दो फीट पानी होने के बावजूद बाइक और बड़े वाहन निकल रहे हैं। दो वर्ष पूर्व इसी स्थिति में कई हादसे हो चुके हैं।

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और बिगड़ रही है। ग्रामीण महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।चित्रकूट निवासी रामवती और अंबरपुर निवासी संतोष ने बताया कि उनके गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। घरों में भी पानी घुसने के कारण वे सड़क किनारे झोपड़ियां बनाकर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले