अवैध मीट कारोबारियों की 2.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क, थार-स्विफ्ट समेत आलीशान मकान सीज - समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: श्री राजेश अग्रवाल - जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन।अवैध मीट कारोबारियों की 2.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क, थार-स्विफ्ट समेत आलीशान मकान सीज - समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: श्री राजेश अग्रवाल - जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन।

ग्राम पंचायत गुड़ेरा में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर हुई बैठक, किसानों ने जताई पीड़ा

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद। राजेपुर राष्ट्रीय आवाहन पर 13 अगस्त को प्रस्तावित ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर आज ब्लॉक राजेपुर की ग्राम पंचायत गुड़ेरा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय किसानों ने भारी संख्या में भाग लिया और अपनी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 8, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद। राजेपुर राष्ट्रीय आवाहन पर 13 अगस्त को प्रस्तावित ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर आज ब्लॉक राजेपुर की ग्राम पंचायत गुड़ेरा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय किसानों ने भारी संख्या में भाग लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर रखा।

किसानों ने कहा कि क्षेत्र में आवारा गायों और सांडों के कारण खेती करना बेहद मुश्किल हो गया है। फसलें बर्बाद हो जाती हैं और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके साथ ही उन्होंने गुड़ेरा के पास बनी डिप की ओर ध्यान आकृष्ट कराया, जिसमें पानी भरने के बाद यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि रास्ता किधर है और नाला किधर। किसानों ने मांग की कि इस डिप पर लोहे के पाइप लगाकर फेंसिंग की जाए ताकि हादसों को टाला जा सके।

किसानों ने यह भी मांग उठाई कि बाढ़ समाप्त होने के बाद गुड़ेरा के सामने पैंटून पुल का निर्माण कराया जाए, क्योंकि नदी के उस पार कई किसानों की जमीनें हैं, जहां तक पहुंचने के लिए उन्हें 25 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। बैठक में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने आश्वासन दिया कि किसानों की हर समस्या को जिला अधिकारी तक पहुंचाकर उनका 100% समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महासचिव अभय यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, अजयपाल सिंह यादव, अमृतपुर तहसील अध्यक्ष अनीश सिंह सोनू सोमवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर अजीत कुमार उर्फ टिंकू यादव, अजीत सोमवंशी, अनुराग, सुधीर कटियार सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले