अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

विकास कार्य पर पड़ा ताला, 15 वर्ष से नहीं बनी सड़क

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद नवाबगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत विजौरी के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर खंड विकास कार्यालय में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने सहायक विकास अधिकारी सुखदेश कुमार को बताया कि ब्रहमसिंह जाटव के घर से अरुण कुमार के घर तक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 23, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद नवाबगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत विजौरी के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर खंड विकास कार्यालय में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने सहायक विकास अधिकारी सुखदेश कुमार को बताया कि ब्रहमसिंह जाटव के घर से अरुण कुमार के घर तक की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है।
गली में लगातार कीचड़ और पानी जमा रहता है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और विद्यार्थी इस रास्ते से निकलने में असमर्थ हैं। कीचड़युक्त वातावरण के कारण स्थानीय निवासी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार पिछले 15 वर्षों से इस गली का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हरिओम, राम पाल, राधा कृष्ण, विजय, राजवीर, शिवम, संतराम और रमेश सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की तत्काल मांग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले