सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

एसीपी बारा कार्यालय के बाहर किसानों का अन्य जल त्याग आंदोलन जारी

अवैध खनन व परिवहन के साथ माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

Farmers' protest continues outside ACP Bara office

आलोक शुक्ला प्रयागराज संवाददाता

प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बारा कार्यालय के सामने भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) के बैनर तले किसानों का अन्न-जल त्याग आंदोलन लगातार जारी है। किसानों का आरोप है कि अवैध खनन, राखड़ परिवहन और ओवरलोड वाहनों के खुलेआम संचालन के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं, जिससे क्षेत्र में माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

किसानों का कहना है कि कई बार ज्ञापन और शिकायत देने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी उपेक्षा से आक्रोशित होकर किसान कड़ाके की ठंड में भी खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे हैं और अन्न-जल त्याग कर प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास कर रहे हैं। धरनास्थल पर मौजूद किसान नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान और अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने का आश्वासन नहीं देता, तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर आंदोलन को कितनी गंभीरता से लेता है या किसानों को यूं ही ठंड में संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले