होली, रमजान और बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस सख्त: आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने की समीक्षा - वेतन से एकमुश्त के बजाय किस्तों में काटें टीडीएस: जिलाधिकारी - आवास योजना में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: वसूली करने वालों पर दर्ज होगी FIR - सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने दिया ऐतिहासिक आदेशहोली, रमजान और बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस सख्त: आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने की समीक्षा - वेतन से एकमुश्त के बजाय किस्तों में काटें टीडीएस: जिलाधिकारी - आवास योजना में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: वसूली करने वालों पर दर्ज होगी FIR - सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने दिया ऐतिहासिक आदेश

खत्ताखेड़ी में 35 स्थानों से हटाया अतिक्रमण,जुर्माना वसूला

जुर्माना वसूलकर लौटाया गया जब्त किया गया सामान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

Encroachment removed from 35 places in Khattakhedi, fines collected

सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने खत्ताखेड़ी से 35 स्थानों पर किये गए अतिक्रमण व सड़क पर अवैध रुप से रखे सामान को हटाते हुए दस हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला और भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग के नेतृत्व में निगम के वाहनों के साथ जैसे ही खत्ताखेड़ी पहुंचा तो सड़क पर बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों में खलबली मच गयी।

करीब तीन दर्जन दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाते हुए कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली में भर लिया गया। लेकिन दुकानदारों द्वारा भविष्य में अतिक्रमण न करने के आश्वासन और जुर्माना वसूलने के बाद सामान वापिस कर दिया गया। करीब एक दर्जन दुकानदारों से दस हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की पूरी टीम मौजूद रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले