धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

बड़े भाई की बांके से काट दी गर्दन, कानपुर में शराब को लेकर रिश्‍तों का कत्‍ल

कानपुर के नर्वल में घरेलू विवाद के चलते एक नाबालिग भाई ने अपने बड़े भाई की बांके से गर्दन काटकर हत्या कर दी। विवाद के बाद दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई थी जिसके बाद छोटे भाई ने गुस्से में आकर यह घातक कदम उठाया। घटना

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 20, 2025

Kanpur News : नरवल थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. शनिवार को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. कहासुनी इतनी बढ़ गई की छोटे भाई ने बांके से बड़े भाई की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े: प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, शव सूटकेस में रख 100 किमी दूर यमुना में फेंका

नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था : एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया, बेहटा गांव में रहने वाले नेकपाल का बड़ा बेटा सर्वेश (30) ट्रक चलाता था. एक महीने से वह घर पर ही था. सर्वेश शराब पीने का आदि था. पूछताछ में नेकपाल ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी रमाकांती के साथ खेत पर गया था. शनिवार दोपहर सर्वेश नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था.

खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा : छोटे बेटे पीयूष ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट शुरू हो गई. गुस्से में पीयूष ने घर में रखे बांका को निकाल कर सर्वेश की गर्दन पर मार दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी की पुलिस कर रही तलाश : एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि छोटे भाई पीयूष ने अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या की है. आरोपी पीयूष फरार है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी है. हत्या में प्रयुक्त हथियार की भी तलाश की जा रही है. दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था. दोनों में पहले भी विवाद होते रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले