मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

65 सालों से मुंबई से लेकर कानपुर तक शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन का पर्याय ‘क्रीम सेंटर

हर रेस्तरां में क्रीम सेंटर की शाकाहारी डाइनिंग की विरासत झलकती है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 12, 2025

Each restaurant reflects Cream Centre's vegetarian dining heritage

आयुष गुप्ता कानपुर : खाने के शौकीनों के लिए आइकॉनिक वेजीटेरियन डाइनिंग डेस्टिनेशन- क्रीम सेंटर हमेशा से ही एक खास और सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा है। यहाँ का हर व्यंजन स्वाद, खुशबू और प्यार से परिपूर्ण है, जो आपको पहली ही बाइट में अपनी ओर खींच लेता है। यह डाइनिंग डेस्टिनेशन इस साल अपने स्वर्णिम 65 वर्ष पूरे कर रहा है। सन् 1958 में श्री रमेश चोना ने इसे शुरू किया था और तभी से यह नाम घर-घर में जाना जाने लगा। इसने शहर के लोगों को पहली बार नाचोस के स्वाद से रूबरू कराया, इसके चने भटूरे तो आज भी लीजेंड हैं और सिज़लिंग ब्राउनीज़ जैसी कई मिठाइयाँ कई पीढ़ियों को खुश करती आ रही हैं।

जैसे ही क्रीम सेंटर यह शानदार मुकाम छू रहा है, यह पूरे भारत में अपनी उपस्थिति और मजबूत कर रहा है। कानपुर में इसके लोकप्रिय आउटलेट्स से हर कोई परिचित है, जो कि इसकी महत्वपूर्ण लोकेशन्स में शामिल हैं। हर रेस्तरां में क्रीम सेंटर की शाकाहारी डाइनिंग की विरासत झलकती है, जहाँ आराम, नए स्वाद और पुराने समय की यादों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।

क्रीम सेंटर की इस स्थायी विरासत के पीछे चेयरमैन श्री संजीव चोना का दूरदर्शी नेतृत्व है, जिनकी प्रतिबद्धता ने ब्रांड को देशभर में में पहचान दिलाते हुए आइकॉन बना दिया। इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं सीईओ श्री ऋषि चोना, जिन्होंने ब्रांड की पुरानी यादों को संजोते हुए इनोवेशन और डिज़ाइन की नई छाप जोड़ी है। इस नए विकास चरण के बारे में बात करते हुए, श्री ऋषि चोना ने कहा, “जब क्रीम सेंटर अपने 65 साल पूरे कर रहा है, हमारा मिशन वही है- खुशियाँ बाँटना और ऐसे व्यंजन परोसना, जो पीढ़ियों को जोड़ें।

यह देखकर बहुत खुशी होती है कि जो डिशेस कभी मुंबई के डाइनिंग कल्चर को परिभाषित करती थीं, अब पूरे भारत में पसंद की जा रही हैं। यहाँ हमने अपने गेस्ट्स की मजबूत कम्युनिटी बनाई है, जिन्होंने हमारे क्लासिक्स को पूरी गर्मजोशी के साथ अपनाया है।”

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले