छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'

खनिज परिवहन में उपयोग होने वाले 76 वाहनों पर की गई वाहन संख्या अंकित

सय्यद माजरा, सरसावा और कोलकी टोल पर पुलिस एवं परिवहन विभाग का चला अभियान, अवैध खनन रोकने में जिलाधिकारी की रणनीति आई धरातल पर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 6, 2025

District Magistrate's strategy to stop illegal mining comes to fruition

सहारनपुर । जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के निर्देशानुसार, आज परिवहन विभाग ने जिले के खनिज परिवहन हेतु उपयोग हो रहे वाहनों पर शीशे (विंडशील्ड) के दोनों ओर और वाहन के पीछे वाहन संख्या लिखने हेतु अभियान प्रारम्भ किया। यह अभियान जिले के तीनों टोल स्थानों सय्यद माजरा टोल, सरसावा टोल और कोलकी टोल पर संचालित किया जा रहा है।
आज की इस मुहिम में कुल 76 वाहनों पर उनकी वाहन संख्या अंकित की गई। इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह, पीटीओ के साथ-साथ पुलिस एवं परिवहन कर्मी उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहक मालिकों से अनुरोध किया गया कि वे कृपया इस अभियान में सहयोग प्रदान करें और अपने वाहनों के शीशे के दोनों ओर तथा पीछे वाहन संख्या निर्देशानुसार लिखवाएं, जिससे वाहनों की पहचान में आसानी हो सके। यदि वाहन मालिक इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे तो उनके वाहनों का परिचालन रोका जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले