अरुण मिश्रा,गाजियाबाद
गाजियाबाद। आज विजय नगर क्षेत्र में गुरु नानक देव जी के आने वाले प्रकाश पर्व की शुभ पूर्व संध्या पर एक भव्य और उत्साहपूर्ण प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।संपूर्ण सिख संगत ने श्रद्धा और उमंग के साथ भाग लिया हर गलियों में ‘सतनाम श्री वाहेगुरु’ के जयघोष गूंज उठे,और मधुर शबद-कीर्तन की स्वर लहरियों ने वातावरण को पवित्र कर दिया।
यह पावन अवसर हमें गुरु जी के उपदेशों — सत्य, सेवा और करुणा — पर चलने की प्रेरणा देता है।
आइए, हम सभी मिलकर गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए, समाज में प्रेम और सद्भावना का प्रकाश फैलाएँ।
वहीं बलप्रीत सिंहमहानगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद और सभी देशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ दी।




