धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

जलपान में परोसा जाए स्वदेशी नाश्ता: महापौर

महापौर ने लिखा मंडलायुक्त व नगरायुक्त को पत्रसहारनपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं विभागीय बैठकों में जलपान के रुप में अब स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री परोसी जायेगी। इस सम्बंध में महापौर डॉ. अजय कुमार ने नगरायुक्त को पत्र लिखा है। महापौर ने मंडलायुक्त

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 23, 2025

महापौर ने लिखा मंडलायुक्त व नगरायुक्त को पत्र
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं विभागीय बैठकों में जलपान के रुप में अब स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री परोसी जायेगी। इस सम्बंध में महापौर डॉ. अजय कुमार ने नगरायुक्त को पत्र लिखा है। महापौर ने मंडलायुक्त को भी इस सम्बंध में पत्र लिखकर मंडल के तीनों जिलों में इसे क्रियान्वित कराने का सुझाव दिया है।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने नगरायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि प्रायः यह देखा गया है कि निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों व विभागीय बैठकों में जलपान के दौरान जो खाद्य सामग्री परोसी जाती है अधिकांशतः वह स्वदेशी नहीं होती। श्रेयस्कर होगा यदि डूडा द्वारा पोषित व संरक्षित स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गए उत्पाद बिस्कुट, मिष्ठान व चिप्स आदि देसी नाश्ता उक्त बैठकों व कार्यक्रमों में परोसा जाएं। इससे न केवल स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि वे आर्थिक रुप से भी समृद्ध व सक्षम बनेंगे। महापौर ने कहा है कि इस कदम से जहां सरकार की स्वयं सहायता समूह गठन की योजना को बल मिलेगा वहीं स्वदेशी अपनाने के राष्ट्रीय आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में भी हम अपना आंशिक योगदान दे रहे होंगे। महापौर ने इस संदर्भ में मंडलायुक्त को भी पत्र लिखकर मंडल के तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देशित करने का सुझाव दिया है, ताकि स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक व सामाजिक विकास में प्रशासन सहायक बन सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले