धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

निगम की कान्हा गौशाला में पायी गयी सब व्यवस्थाएं दुरुस्त

अपर नगरायुक्त ने शासन के निर्देश पर किया निरीक्षणदैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर। मेरठ गौशाला में गौवंश की दुर्दशा से सजग हुई प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव ने नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला का शासन द्वारा प्रदत्त प्रारुप के अनुसार 18

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 23, 2025

अपर नगरायुक्त ने शासन के निर्देश पर किया निरीक्षण
दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। मेरठ गौशाला में गौवंश की दुर्दशा से सजग हुई प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव ने नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला का शासन द्वारा प्रदत्त प्रारुप के अनुसार 18 बिंदुओं पर निरीक्षण किया। अपर नगरायुक्त ने गौशाला/नंदीशाला की सब व्यवस्थाओं को दुरुस्त देखकर संतोष व्यक्त किया और इस सम्बंध में गौशाला प्रभारी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है।
अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव आज दोपहर नवादा रोड स्थित श्री शाकंुभरी कान्हा उपवन गौशाला पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा ने अपर नगरायुक्त को बताया कि गौशाला व नंदीशाला में 588 गौवंश का रख रखाव किया जा रहा है। उनके भरण पोषण के लिए फिलहाल गौशाला में 641 कुंतल भूसा, 67.60 कुंतल हरा चारा, 840 कि.ग्रा चूनी चोकर तथा शुद्ध पेयजल के लिए तीन सबमर्सिबल पम्प और बारिश व सर्दी-गरमी से गौवंश के बचाव के लिए 10 टीन शेड बनाये गए हैं। उन्होंने गौशाला में उक्त सब व्यवस्थाएं और उनका रिकॉर्ड दुरुस्त पाया।बताया गया कि गौवंश की देखभाल के लिए दोनों शिफ्ट में कुल 37 श्रमिक नियुक्त है तथा डॉ. के के नागर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रदीप कुमार और वेटेनरी सहायक अंकित कुमार द्वारा नियमित उपचार व परीक्षण किया जा रहा है। शत प्रतिशत ईयर टैगिंग व टीकाकरण किया जा चुका है। अपर नगरायुक्त ने बीमार चार गौवंश और उनके उपचार के सम्बंध में भी जानकारी ली और रिकॉर्ड की जांच की। डॉ. मिश्रा ने बताया कि बायोगैस, वर्मीकम्पोस्ट, गौमय प्राकृतिक पेंट, गोनाईल व अन्य गौ-उत्पाद दीये, मूर्तियां, कलाकृतियां, राखी, ओम, स्वास्तिक, तिरंगा चैस्ट बैज, धूपबत्ती, हवन कप, आदि के माध्यम से अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था है। अपर नगरायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सभी कैमरे क्रियाशील पाये। जल निकासी की उचित व्यवस्था तथा जलभराव की कोई स्थिति नहीं पायी गयी। अपर नगरायुक्त ने बताया कि उनके द्वारा निरीक्षण में सब व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले