स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत

महराजगंज का प्रसिद्ध दानेश्वर शिव मंदिर सैकड़ो वर्ष है पुराना योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा एक करोड़ 95 लाख रुपए की दी गई सौगात अध्यक्ष सरला साहू व प्रतिनिधि प्रभात साहू के प्रयासों से देखने योग्य बनेगा स्थान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 25, 2026

सोमेंद्र पटेल, महराजगंज रायबरेली। जनता की आंखों का तारा कोई यूं ही नहीं बन जाता उसके लिए दिन-रात की मेहनत और कड़ी तपस्या उसे जनता में एक अलग पहचान दिलाती है और जनता उसे अपनी आवाज बना लेती है लगातार नगर पंचायत महराजगंज की कमान संभालने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू व प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा विकास की नई गाथा लिखी जा रही है । उनके अथक प्रयासों से और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महराजगंज नगर पंचायत में स्थित महादेव मंदिर दानेश्वर धाम को एक करोड़ 95 लाख रुपए दिए गए हैं।

चेयरमैन सरला साहू वअध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने सभासदों और सैकड़ो नागरिकों के साथ मिलकर दानेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की और लोगों को मीठा कराते हुए कार्य की शुरुआत उन्होंने बताया की योगी आदित्यनाथ सरकार और नगर विकास मंत्री द्वारा एक करोड़ 95 लाख रुपए महराजगंज के दानेश्वर बाबा को सजाने संवारने के लिए दिया गया है यह पैसा मंदिर के कार्य में लगाया जाएगा आधुनिक व्यवस्थाएं व क्षेत्र में पर्यटन के लिए भी लोग आए इसके लिए सगरा का सौंदर्यीकरण व मंदिर का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा और क्षेत्र के शिव भक्तों के लिए बाबा का यह स्थान आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। इस मौके पर चेयरमैन सरला साहू त्रिवेणी लाल श्रवण कुमार वर्मा पुन्नी महाराज संतोष वर्मा शेखर जय नारायन वर्मा पीयूष साहू शुभम साहू रजनीश साहू हेमू सभासद धर्मेंद्र वर्मा रामकुमार यादव जमुना पासवान नूरुल हसन कमलेश कुसुमेश रामकुमार यादव शिवकुमार दिनेश मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित कुमार श्रीवास्तव नामित सभासद विजय धीमान अनुपमा पांडे नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित सैकड़ो नगर वासी व महिलाएं मौजूद रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले