रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस ने शहीद दिवस के रूप में मनाई

"सत्य और अहिंसा का ही नाम गांधी है : राजेश दीक्षित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, January 30, 2026

Congress observes Gandhi's death anniversary as Martyrs' Day

राजकुमार पाठक
बांदा/
जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन कर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने विचार प्रकट करते हुए गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि “सत्य और अहिंसा का ही नाम गांधी है, देश की आजादी के लिए असहयोग आंदोलन, विदेशी कपड़ों का बहिष्कार, नमक सत्याग्रह ,अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन चलाए गए व देश प्रेम भावना बलवती करने के लिए भारत भ्रमण कर युवाओं के अन्दर क्रांति का संचार किया गया, देश की आजादी के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, 1929 में गांधी जी जे वी कृपलानी, महादेव देसाई, माता कस्तूरबा के साथ बांदा आए, कुंवर हरप्रसाद सिंह की कोठी पर रुके और यहां के प्रमुख क्रांतिकारियों से आजादी के लिए सलाह, मशवरा किया गया, साथ ही शहर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बंदे मातरम और भारत माता की जय का उदघोष किया गया।”

इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, पीसीसी पवन देवी कोरी, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, रमेश चन्द्र द्विवेदी एडवोकेट, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेन्द्र गौरव, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, के पी सेन, गोविन्द नारायण, छेदीलाल धुरिया, संतोष कुमार रैकवार, सैय्यद वारिस अली, शब्बीर सौदागर, इस्लाम भाई, सुखदेव गांधी, अली बख्श, जगदेव प्रजापति, सेवक वर्मा उपस्थित रहे।

शोक संवेदना

बांदा/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता / पूर्व प्रधान खरौंद गज्जू फौजी के निधन पर कांग्रेस जनों द्वारा दिवंगत आत्मा की आत्म शांति हेतु दो मिनट का मौन कांग्रेस कार्यालय में रखा गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले