दुल्हन का साहस : नशेड़ी दूल्हे से शादी का इनकार - सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता की शादी की रात के शो ने लिया चौंकाने वाला मोड़ जब हेतल का छिपा सच हुआ उजागर - दो बड़ी ओटीटी रिलीज़ के साथ दिसंबर में छा गए अंकुर राठी - मुख्यमंत्री से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट - नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को कोरबा तरफ से किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाहीदुल्हन का साहस : नशेड़ी दूल्हे से शादी का इनकार - सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता की शादी की रात के शो ने लिया चौंकाने वाला मोड़ जब हेतल का छिपा सच हुआ उजागर - दो बड़ी ओटीटी रिलीज़ के साथ दिसंबर में छा गए अंकुर राठी - मुख्यमंत्री से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट - नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को कोरबा तरफ से किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही

भगवान शिव को पूजता है उनके ऊपर प्रभु राम की अटूट कृपा रहती है

मुख्य अतिथि डॉक्टर कुमार विश्वास ने कहा कि शिवधाम में प्रभु राम कथा चल रही

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 31, 2025

Chief guest Dr. Kumar Vishwas said that Lord Ram Katha is going on in Shivdham.

सहारनपुर। मुख्य अतिथि डॉक्टर कुमार विश्वास ने कहा कि शिवधाम में प्रभु राम कथा चल रही है यह अपने आप में अत्यन्त सौभाग्य का पल है।
हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि
हमारे बीच में महान शिवभक्त राघवेंद्र सरकार परम् पूजनीय महाराज जी व्यास पीठ पर विराजमान हैं।
जो शिव को पूजता है उनके ऊपर प्रभु राम की अटूट कृपा रहती है।
गुप्ता परिवार जिस प्रकार से कार्य कर रहा है वह अनुकरणीय है और यह सब माता श्रीमती अंगूरी देवी गुप्ता के संस्कारों का फल है जो उन्होंने अपने बच्चों को दिए हैं।
मै बहुत भाग्यशाली हूं जो मुझे महाराज जी के चरण स्पर्श करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भज मन राम चरण सुखदाई
संसार में अनेकानेक सुख व्याप्त हैं परंतु प्रभु कथा सुनना एवम संतो के दर्शन करना सबसे बड़ा सौभाग्य होता है।
प्रभु राम जी ने अपने जीवन की महत्व्पूर्ण यात्रा रामेश्वर स्थान पर महादेव पूजन करके आरंभ की थी।
मेरे हृदय की इच्छा है कि मैं बहुत सामान्य
व्यक्ति बनकर प्रभु की कथा सुनूं।

महादेव कहते हैं
भवानी सुन लो राम कहानी
रोज नई लगती लेकिन है ये परम पुरानी
वह कहानी एक जो तुमने दो जन्मों में मांगी।
भवानी सुन लो राम कहानी
इसकी महिमा इसकी गरिमा बजरंगी ने जानी
भवानी सुन लो राम कहानी
युग युग जिसका साक्षी है मां सरयू का पानी
भवानी सुन लो राम कहानी

तत्पश्चात परम् पूजनीय कथा व्यास आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री १००८ आचार्य डॉक्टर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने कहा राम जी को समझने के लिए उनके विचारों पर चलना पड़ेगा।
उसके बाद ने वनवास,मां कौशल्या संवाद, निषाद राज मिलन, केवट प्रसंग , भरत जी का खड़ाऊ भेंट करना, भरत को उपदेश देना, शबरी प्रसंग सुग्रीव मिलन एवम भक्त हनुमान जी से भेंट इन प्रसंगों पर प्रकाश डाला।
मंच संचालन करते हुए महादेव भक्त वैदमूर्ति आचार्य पवन दत्त मिश्र जी ने कहा
जैसे अधूरे हैं लक्ष्मण राम के बिना
वैसे अधूरा है जीवन मेरा प्रभु राम नाम के बिना
गरज उठे गगन सारा
समुद्र छोड़े अपना किनारा
हिल जाय जहान सारा
जब गूंजे जय जय श्री राम का नारा।

मंच पर पूजन माता अंगूरी देवी गुप्ता l, अचला गुप्ता, चेताली गुप्ता, शिवानी गुप्ता, आरती गुप्ता, शुभांगी गुप्ता, शैली गुप्ता, मानिक गर्ग ने किया

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले