अमृतपुर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं कीगहन समीक्षा,पाई गयी संतोषजनक - आईएमए ने किया खेल महोत्सव का आयोजन - द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया - जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजितअमृतपुर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं कीगहन समीक्षा,पाई गयी संतोषजनक - आईएमए ने किया खेल महोत्सव का आयोजन - द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया - जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित

नहर में पानी न आने से किसान हलकान किया प्रदर्शन

जिला संवाददाता मनोज कुमार मिश्राचंदौली। जनपद के बलुआ पम्प कैनाल से निकली कैथी वाया रइया माइनर में गर्मी से लेकर आज तक पानी कभी पूरी क्षमता से नही चलाया जिससे किसान हलकान हो गये हैं। किसानों ने ऐनकेन प्रकरेण तरीके से धान की नर्सरी तो डाल दी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

जिला संवाददाता मनोज कुमार मिश्रा
चंदौली।
जनपद के बलुआ पम्प कैनाल से निकली कैथी वाया रइया माइनर में गर्मी से लेकर आज तक पानी कभी पूरी क्षमता से नही चलाया जिससे किसान हलकान हो गये हैं। किसानों ने ऐनकेन प्रकरेण तरीके से धान की नर्सरी तो डाल दी लेकिन रोपाई के वक्त पानी के अभाव में रोपाई बाधित हो गयी है।

जबकि गौर करे तो इससे 7 से 8 गांव जैसे गुरेरा, लक्ष्मणगढ़, हसनपुर, कल्याणपुर, बगही, फूलपुर, रइया, छतरपाला व रामगढ़ गाव के हजारो एकड़ भूमी पानी के अभाव में रोपाई बाधित है। जुलाई के महीना समाप्ति के कगार पर है। जिससे किसानों का सब्र का बाध टूट गया और किसान हो-हल्ला करते हुए बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शनकारी किसानों ने सीधा आरोप लगाया लगाते हुए कहा कि आलाधिकारियों के निष्क्रियता के चलते बलुआ पम्प कैनाल के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे है। जिससे कैनाल का सुचारू रूप से संचालन नही हो पा रहा है। किसानों ने बताया कि कैनाल के कर्मचारी कभी पानी के बढ़ाव तो कभी बिजली, कभी पानी के घटाव की बात कहकर रोना रोते है लेकिन जमीनी हकीकत लापरवाही है।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानो ने कहा कि नहर में अविलम्ब पानी पूरी क्षमता से नही चलाया गया तो हमलोग नहर पाटो अभियान चलाने को बाध्य होगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व बलुआ पम्प कैनाल के अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी।

इस दौरान राजेश यादव, बृजेश यादव, बलिराम, विजय यादव, रमजान, कमल, घूरन, शिव, मुराद, रामजी, राजदेव, मुन्ना, श्रीनाथ, ब्रह्मदेव सिंह, रघुवंश सिंह, सुरजना सिंह, रविंद्र चौबे, काशीनाथ चौबे, विनोद, त्रिभुवन, नरोत्तम सहित आदि काश्तकार मौजूद रहे। इस संबंध में बलुआ पम्प कैनाल के जेई अमित श्रवास्तव ने बताया कि गंगा में बढ़ाव तेजी से हो रहा है जिससे कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है। जल्द से जल्द रइया माइनर में पानी पूरी क्षमता से छोड़ दिया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले