अमृतपुर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं कीगहन समीक्षा,पाई गयी संतोषजनक - आईएमए ने किया खेल महोत्सव का आयोजन - द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया - जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजितअमृतपुर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं कीगहन समीक्षा,पाई गयी संतोषजनक - आईएमए ने किया खेल महोत्सव का आयोजन - द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया - जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित

फिल्मी स्टाइल में जिम संचालक की गोली मारकर हुई हत्या

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेयचंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धरना गांव में सोमवार की देर रात्रि ग्यारह बजे के करीब बदमाशों ने जिम संचालक डिहवाँ निवासी 37 वर्षीय अरविंद यादव उर्फ बिंदू पुत्र रामचंद्र यादव की फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर हत्या कर दी और

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेय
चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धरना गांव में सोमवार की देर रात्रि ग्यारह बजे के करीब बदमाशों ने जिम संचालक डिहवाँ निवासी 37 वर्षीय अरविंद यादव उर्फ बिंदू पुत्र रामचंद्र यादव की फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मुगलसराय व अलीनगर थाने की पुलिस टीम के साथ सीओ पीडीडीयू नगर और एएसपी सदल बल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। हमलावरों ने जिस अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया है उससे जहां क्षेत्र में दहशत व्याप्त है वहीं पुलिसिया कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। 8-10 हमलावर चार बाइकों पर सवार होकर आए थे और सीधे पहले डिहवाँ स्थित घर पर गये जहां फायरिंग की और अरबिंद के बाबत जानकारी ली फिर कुछ ही दूरी पर स्थित जिम पर पहुंचे जहां पहले बाहर बैठे उनके पिता को धमकाया और अरबिंद के बाबत पूछा। जब उनके पिता ने बता दिया कि घर पर ही है तो सभी बदमाश पुनः घर पर गये वहां से जब पुष्टि हो गई कि वह घर पर नही बल्कि जिम में ही है तो बदमाश पुनः जिम पर आए और वहां बाहर खड़ी थार वाहन पर फायरिंग की और उनके पिता पर पिस्टल लगा दी। जिसके बाद जिम से बाहर निकले अरबिंद के साथ हाथापाई हुई इसी बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सिर,गर्दन चेहरे और सीने में लगभग दो दर्जन गोलियां मारी गई है। जिससे अरविंद लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। घटना के चंद मिनट बाद मौके पर पहुँची 112 डायल पुलिस ने इस्की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। वहीं लहूलुहान अरबिंद को परिजन ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, सीओ कृष्णमुरारी शर्मा समेत अलीनगर तथा मुगलसराय कोतवाली की पुलिस फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को मौके से 315 बोर के 5 खोखे सहित प्रतिबंधित बोर के खोखे बरामद हुए हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले