अमृतपुर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं कीगहन समीक्षा,पाई गयी संतोषजनक - आईएमए ने किया खेल महोत्सव का आयोजन - द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया - जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजितअमृतपुर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं कीगहन समीक्षा,पाई गयी संतोषजनक - आईएमए ने किया खेल महोत्सव का आयोजन - द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया - जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित

21 वीं सदी के अपेक्षित जीवन को नैतिक शिक्षा एवं मूल्यबोध पर जोर

प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण प्रारंभ फोटो: डायट पर प्राचार्य विकायल भारती प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेयचंदौली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालय के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का पांच दिवसीय एकीकृत शिक्षक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 22, 2025

प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण प्रारंभ

फोटो: डायट पर प्राचार्य विकायल भारती प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेय
चंदौली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालय के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का पांच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण सोमवार से शुरू है। मंगलवार को दूसरे दिन डायट प्राचार्य विकायल भारती की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कुल छः चरण में प्रशिक्षण में 982 शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य विकायल भारती ने कहा सभी प्रतिभागी आगामी पांच दिवसीय प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण का लाभ ले जिससे बच्चों में बेहतर अधिगम की प्राप्ति हो। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ० जितेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के अन्तर्गत आगामी पांच दिवसों में विभिन्न संदर्भ दाताओं द्वारा प्राथमिक शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (विद्यालयी शिक्षा)-2023, निपुण भारत अभियान, कला एवं संगीत, एन.सी.ई.आर.टी. पुस्तकों का उन्मुखीकरण, प्राथमिक स्तर पर हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा शिक्षण, गणित शिक्षण, अनुभवात्मक शिक्षण एवं पुस्तकालय, शिक्षण योजना व पाठ योजना, नैतिक शिक्षा एवं मूल्यबोध, जीवन कौशल, कक्षा प्रबंधन व विद्यालय प्रबंधन, नवाचारी शिक्षण, शिक्षण में आई0सी0टी का प्रयोग, समावेशी शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, आकलन एवं समग्र प्रगति पत्र, नेतृत्व क्षमता संवर्धन एवं सामुदायिक सहभागिता ,स्वास्थ्य शिक्षा एवं खेल संस्कृत/उर्दू भाषा शिक्षण, सुरक्षा-संरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण की अवधि में ही शिक्षकों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रभाव के अध्ययन हेतु पूर्व एवं पश्च आकलन प्रपत्र एवं फीडबैक लिया जायेगा। डॉ. बैजनाथ पांडेय, डॉ. स्वाती राय, डॉ. मंजु कुमारी, संदीप दुबे ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (विद्यालयी शिक्षा)-2023, स्वास्थ्य शिक्षा एवं खेल, कला एवं संगीत शिक्षण, निपुण भारत पर सत्र लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर विद्यार्थियों के सीखने के प्रतिफल में सुधार कर उनकी भावी शिक्षा की नींव को सुदृद्ध करने हेतु प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का क्षमता संवर्धन करना है। अवधारणाओं की समझ, रचनात्मकता एवं तार्किक सोच का विकास, 21 वीं सदी के अपेक्षित जीवन कौशलों के विकास, समावेशी एवं सुरक्षित विद्यालयी बातावरण के सृजन हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को स्थान देना है। इस मौके पर डॉ. रोशन कुमार सिंह, डॉ. अज़हर सईद ने प्रशिक्षण पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, प्रवीण कुमार राय, केदार यादव, इन्दु श्रीवास्तव, रमाशंकर यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले