जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

गंगा पोषक नहर पर गुलदार की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

संवाददाता हैदर राजा नूरपुर बिजनौर। नगर क्षेत्र में गुलदार की आमद ने एक बार फिर लोगों को खौफजदा कर दिया है। जहां एक ओर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों ने लोगों की नींद हराम कर रखी है, वहीं अब गुलदार की मौजूदगी ने डर का माहौल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

संवाददाता हैदर राजा नूरपुर

बिजनौर। नगर क्षेत्र में गुलदार की आमद ने एक बार फिर लोगों को खौफजदा कर दिया है। जहां एक ओर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों ने लोगों की नींद हराम कर रखी है, वहीं अब गुलदार की मौजूदगी ने डर का माहौल और भी गहरा कर दिया है।बीते दिन देर शाम नगर के निकटवर्ती गांव दौलतपुर बिल्लौच के पास गंगा पोषक नहर के पुल पर एक विशाल गुलदार बेखौफ होकर बैठा नजर आया।

जैसे ही ग्रामीणों की नजर गुलदार पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। भयभीत ग्रामीणों ने गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया, जिससे यह खबर तेजी से फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने उसे भगाने की कोशिश भी की, लेकिन गुलदार बिना किसी डर के पुल के ऊपर आराम करता रहा।

गनीमत यह रही कि गुलदार ने किसी पर हमला नहीं किया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और गुलदार को पकड़ने की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोग भयमुक्त होकर अपने रोजमर्रा के कार्य कर सकें।वहीं प्रशासन व वन विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले