अमेठी में चला अग्नि सचेतक प्रशिक्षण अभियान। - नवरात्रि का धमाका-जुल्मी सावरिया पर थिरकेगा देश - स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारीयो कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन - स्टार स्टूडियो18 लेकर आया भारत की सबसे मशहूर अदालत फ़्रेंचाइज़ी 'Jolly LLB 3' का धमाकेदार ट्रेलर - राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने विधार्थियो को मैडल पहनाकर किया सम्मानितअमेठी में चला अग्नि सचेतक प्रशिक्षण अभियान। - नवरात्रि का धमाका-जुल्मी सावरिया पर थिरकेगा देश - स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारीयो कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन - स्टार स्टूडियो18 लेकर आया भारत की सबसे मशहूर अदालत फ़्रेंचाइज़ी 'Jolly LLB 3' का धमाकेदार ट्रेलर - राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने विधार्थियो को मैडल पहनाकर किया सम्मानित

स्योहारा ब्लॉक में भव्य तिरंगा रैली यात्रा निकली गई

तहसील प्रभारी स्योहारा/डॉ०उस्मान ज़ैदी) | स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ब्लॉक से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र में देशभक्ति की अलख जगा दी। यह रैली बी.डी.ओ दिनेश शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुई, जिसमें एडीओ आई.एस.बी मुकुल वशिष्ठ, क्षेत्रीय युवा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

तहसील प्रभारी स्योहारा/डॉ०उस्मान ज़ैदी) | स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ब्लॉक से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र में देशभक्ति की अलख जगा दी। यह रैली बी.डी.ओ दिनेश शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुई, जिसमें एडीओ आई.एस.बी मुकुल वशिष्ठ, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार, ए.डी.ओ समाज कल्याण विभाग से मोहम्मद शायान सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, लेखपाल, रोजगार सेवक, ग्राम सहायकों के साथ-साथ नगरवासी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली स्योहारा ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए सम्पन्न हुई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और समर्पण और आम जनता को एकता, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश दिया।इस आयोजन में बी.डी.ओ दिनेश शर्मा की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके कुशल प्रबंधन, निरंतर सक्रियता और व्यक्तिगत लगन के कारण रैली सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

ए डी ओ आई एस बी मुकुल वशिष्ठ ने न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया, बल्कि आम नागरिकों में भी देशभक्ति का जोश भर दिया।सभी अधिकारियों — मुकुल वशिष्ठ, सचिन कुमार, मोहम्मद शायान और ब्लॉक टीम के संयुक्त प्रयासों से यह रैली एक यादगार आयोजन बनी। स्योहारा की गलियों में गूंजते “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को ऐतिहासिक बना दिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले